हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। अनिल विज ने राहुल गांधी से कहा है कि वो खुद के स्टेट तो संभाल नहीं पा रहे हैं। भाजपा शासित प्रदेश पर उंगली उठा रहे हैं। दरअसल, अंबाला में आज मंत्री अनिल विज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों के सवाल पर कि खेमका की हत्या पर राहुल गांधी ने कहा कि बिहार क्राइम कैपिटल बना है, इस पर अनिल विज ने कहा कि बिहार सरकार इस केस में जरूरी कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी अपने शासित प्रदेश में क्राइम की नहीं सोच रहे हैं। बस वह भाजपा शासित प्रदेश को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके शासित राज्यों में भी क्राइम की खबरें आती हैं वो उस पर क्यों नहीं बोलते। हिंदी का अपमान देश का अपमान है वहीं, संजय राउत द्वारा कहे जाने कि हिंदी हम पर थोपी जा रही है पर- मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जो हिंदी का अपमान कर रहा है वो देश का अपमान कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदी नहीं पढ़ी जाएगी तो क्या इसको पाकिस्तान में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये तो मंदिरों और मस्जिदों को भी बंद करा देंगे। ब्रिक्स में भी बोल रहा भारत का डंका वहीं, पत्रकारों द्वारा मंत्री अनिल विज को बताया गया कि ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम हमले की निंदा की गई है। इस पर अनिल विज ने कहा कि अब देश के साथ साथ ब्रिक्स में भी देश का डंका बज रहा है। हमने डेलीगेशन भेजे, जिन्होंने पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पूरे विश्व को बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में भी भारत देश का डंका बज रहा है। इससे अब विपक्ष को दिक्कत होनी तय है कि विदेश में भारत देश का डंका कैसे बज रहा है।

अंबाला में अनिल विज ने विपक्ष पर कसा तंज:बोले- राहुल गांधी से कांग्रेस शासित स्टेट नहीं संभल रहे; बिहार सरकार कर रही कार्रवाई
Related Posts
-
टर्किश कंपनी भारत में एयरपोर्ट पर सर्विस नहीं दे सकेगी:सुरक्षा कारणों से रोक को हाईकोर्ट ने सही माना, तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था
तुर्किये की ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो सर्विस कंपनी सेलेबी एविएशन की याचिका को आज यानी,…
-
Ramdhari Singh Dinkar Poetry: स्त्री-पुरुष प्रेम पर दिनकर ने लिखी दिल छू लेने वाली कविताएं
Ramdhari Singh Dinkar ki Kavitayen: रामधारी सिंह दिनकर ने भी प्रेम के बारे में क्या…
-
क्या होते हैं Wet Grinder, क्या वाकई किचन के लिए हैं जरूरी?
मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में वेट ग्राइंडर कम हीट पैदा करता है. गर्मी से इंग्रेडिएंट…
-
अब दुश्मन की खैर नहीं! 85 सेकेंड में फायर के लिए रेडी, एक मिनट में 6 गोले बरसाने वाली तोप हो गई तैयार
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (वीआरडीई) का माउंटेड…