सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹284 कम होकर ₹96,737 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,021 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹556 कम होकर ₹1,07,024 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,580 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹20,575 महंगा हुआ
सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,575 रुपए बढ़कर 96,737 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,507 रुपए बढ़कर 1,07,024 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹284 कम होकर ₹96,737 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.07 लाख किलो बिक रही
Related Posts
-
ILT20: Powell, Ghazanfar retained; Hales, Livingstone among new signings
Defending champions Dubai Capitals have signed Luke Wood, Waqar Salamkheil and Muhammad Jawadullah
-
Prithvi Shaw joins Maharashtra ahead of 2025-26 domestic season
He is looking to rejuvenate his career with a fresh team and had parted ways…
-
Mulder makes 367*, the fifth-highest individual Test score of all time
He went to No. 5 on the list behind Jayawardene (374), Lara (375), Hayden (380)…
-
BJP सांसद बोले-गोल्डन टेंपल पर ब्रिटेन की मदद से हमला:निशिकांत दुबे ने कहा- विदेशी अफसर भारत आया, इंदिरा गांधी ने दी थी मंजूरी
बीजेपी के झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर नया विवाद…