इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। पैसेंजर्स को टिकट का पैसा वापस लेने या बुकिंग रीशेड्यूल करने के विकल्प दिए गए हैं। विमान ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे रायपुर के लिए टेक ऑफ किया था। यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट में अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। जिसके कुछ ही देर बाद पायलट ने फ्लाइट को वापस इंदौर लाने की घोषणा की। इसे सुबह 7:15 बजे सुरक्षित लैंड करा लिया गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से उड़ान भरती है और सुबह 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। वापसी में यही फ्लाइट 6E 7296 रायपुर एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर करीब 12 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर वापस आती है। पायलट को मिले थे फॉल्स अलार्म
इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया- फ्लाइट अपने तय समय पर रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान पायलट को फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिले। इसके बाद फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करवा लिया गया। यात्रियों को फ्लाइट से ऑफ लोड कर दिया गया। 15 दिन पहले रनवे से लौटी थी फ्लाइट
23 जून को इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से लौट आई थी। बताया गया था कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी थी। इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर के मुताबिक, विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे थे। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया था। इंडिगो की फ्लाइट के केबिन में भर गया था धुआं
6 जुलाई 2022 को इंडिगो की रायपुर-इंदौर फ्लाइट की लैंडिंग के बाद विमान के केबिन में धुआं पाया गया था। डीजीसीए ने इस बात की जानकारी दी थी। तब अधिकारियों ने बताया था कि A320 फ्लाइट की लैंडिंग के बाद केबिन में धुआं मिलने की जानकारी फ्लाइट के स्टाफ ने दी। हालांकि, सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए थे। ये खबर भी पढे़ं… अहमदाबाद प्लेन क्रैश; दोस्त का कॉल आया- एयरपोर्ट लौट जाओ अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मध्यप्रदेश के दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंदौर की बहू हरप्रीत होरा है। वह अपने पति के पास लंदन जा रही थी। दूसरा ग्वालियर का एमबीबीएस स्टूडेंट आर्यन राजपूत है। वह मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पढे़ं पूरी खबर…

इंदौर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:रायपुर जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आई, यात्री बोले- उड़ान के वक्त हल्का झटका लगा
Related Posts
-
छांगुर बाबा की 3 करोड़ की कोठी पर चला बुलडोजर:40 कमरों में से 20 ढहाए, 500 मीटर की प्राइवेट रोड; दीवारों पर लगा रखा था करंट
यूपी में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की 40 कमरों वाली आलीशान कोठी…
-
ट्रेड यूनियन्स का दावा-25 करोड़ कर्मचारी कल हड़ताल पर:बैंक-डाकघर में काम बंद रहेगा, परिवहन सेवाएं ठप हो सकती है
बैंक, बीमा, डाक, कोयला खनन, हाईवे, निर्माण, और कई राज्यों में सरकारी परिवहन जैसी अहम…
-
Shadab, Rauf to miss revamped Pakistan’s T20I tour of Bangladesh
Ahmed Daniyal, Salman Mirza, Sufiyan Muqeem, Hasan Nawaz and Abbas Afridi are the newcomers to…
-
Keith Dudgeon set for Kent return in 2026
South African expected to be available across formats for the entire season