एटा में सगाई के 10 दिन बाद युवती की हत्या:गला कटा शव बेड पर पड़ा था; रात डेढ़ बजे तक मंगेतर से की थी बात 

​यूपी के एटा में सगाई के 10 दिन बाद 20 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। नुकीले हथियार से गले पर ताबड़तोड़ वार के निशान मिले। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। कमरे की दीवारों पर भी खून की छींटे फैले हुए थे। भाई और भाभी सेकेंड फ्लोर पर सो रहे थे। उन्हें हत्या का पता नहीं चला। सुबह जब पिता जगाने पहुंचे तो बेटी शव देखकर चीख पड़े। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया। घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव की है। जानिए पूरा घटनाक्रम समसपुर गांव के रहने वाले राजवीर सिंह ने बताया- बेटी काजल की शादी मैंने हाथरस के एहन गांव में तय की थी। 26 जून यानी 10 दिन पहले बेटी की गोद भराई हुई थी। 7 नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। गुरुवार को मैं पड़ोस के घर में दावत खाने गया था। वहां से रात 8 बजे लौटा। इसके बाद बेटी ने खाना खाया और ग्राउंड फ्लोर वाले कमरे में सोने चली गई। जबकि मैं यहां से 100 मीटर दूर अपने दूसरे मकान में सोने चला गया। इस मकान में मेरा बेटा और बहू ऊपर वाली मंजिल पर सोने चले गए। काजल ने रात डेढ़ बजे तक मंगेतर से बात की राजवीर बताते हैं कि बेटी के मोबाइल पर आखिरी कॉल रात डेढ़ बजे की है जो उसके मंगेतर की है। यानी रात करीब डेढ़ बजे तक बेटी ने मंगेतर से बातचीत की। उसके बाद वो अपने कमरे में सोने चली गई। बेटी रोज सुबह जल्दी उठ जाती थी। सुबह 4 बजे हम लोग नीचे आए। बेटी के कमरे का दरवाजा खोला। देखा तो उसकी लाश बेड पर पड़ी थी। उसके गले पर गहरे जख्म के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। कमरे की दीवारों पर खून के धब्बे थे। यह सब देखकर हम लोगों के होश उड़ गए। सबसे पहले ऊपर वाले फ्लोर पर सो रहे बेटे जीतू कुशवाह और बहू साधना को जगाया। उसके बाद चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। SSP बोले- नुकीले हथियार से ​​​​​​4-5 बार ​वार किए इधर, सूचना मिलते ही सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। डॉग स्क्वायड ने भी घर में मूवमेंट किया। कमरे में खोजबीन की गई तो वहां पेचकस का डिब्बा रखा मिला है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया- लड़की की बेरहमी से हत्या की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी गर्दन पर नुकीले हथियार तीन से चार बार वार किए गए। इसके चलते काफी ब्लड निकला। मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जांच एजेंसियों ने सबूत जुटाए घर की छोटी बेटी थी काजल
काजल ने 8वीं तक पढ़ाई की थी। उसकी एक बड़ी बहन लक्ष्मी और बड़ा भाई जीतू है। जीतू ग्वालियर में नर्सरी में काम करता है। वो कल ही ग्वालियर से अपने घर लौटा था। काजल की मां जसोदा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। 

Related Posts