कानपुर में लूट के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से सना शव बेड पर पड़ा था। मुंह से खून निकल रहा था। पास में ही कटी जीभ पड़ी थी। महिला के पति का कहना है कि वह बाजार गए थे। 2 घंटे बाद लौटे तो पत्नी का शव घर की पहली मंजिल के कमरे में मिला। पत्नी 6 साल से बीमार थी। उसे पैरालाइसिस था। बदमाश गले से ढाई तोले की सोने की चेन, कान के झुमके, दो अंगूठी भी ले गए। अलमारी में रखे 2 लाख नकद और 4 लाख के जेवर भी ले गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। पुलिस जब पहुंची तो महिला के पति बालकनी में खड़े थे। जिस कमरे में लाश मिली उसकी लाइट बंद थी। पड़ोसियों ने महिला के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोपहर 2 बजे महिला को देखा था। उन्होंने ढाई बजे पुलिस को मर्डर की सूचना मिली। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पति से पूछताछ कर रही है। घटना बजरिया थाना क्षेत्र के रामबाग कॉलोनी की है। अब पढ़िए पूरा मामला हरसहाय जगदंबा इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री के रिटायर्ड हेड ऑफ डिपार्टमेंट सुनील कुमार मिश्रा रामबाग में पत्नी प्रेमलता मिश्रा (71) के साथ अकेले रहते थे। सुनील मिश्रा ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाजार से आम खरीदने निकले। करीब दो घंटे बाद वापस लौटे। उन्होंने ऊपर के कमरे में पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुनील कुमार मिश्रा ने ऊपर जाकर देखा तो वह मृत थीं। अलमारी वाले कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। कुछ सामान भी बिखरा हुआ था। उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। बजरिया और सीसामऊ पुलिस मौके पर आ गई। उनके 3 बेटे थे। बड़ा बेटा प्रवीण लखनऊ में टीचर है। IIT की कोचिंग भी पढ़ाता है। दूसरा बेटा रवि इंग्लैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तीसरे बेटे नवीन (35) की कोरोना काल में मौत हो गई थी। पति बोले- मुंह से खून निकल रहा था
सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्नी बीमार थी, मैं उसे अस्पताल लेकर जाता था। वारदात के समय वह गले में ढाई तोले की सोने की चेन पहनी थी। कान में झुमके और दो अंगूठी भी पहने थी। इसके अलावा कमरे में रखी अलमारी से 5 सोने की चेन (2 तोले) और अंगूठियां थीं। मैं जब आम लेकर आया तो कमरे का ताला टूटा देखा। फिर मैं कमरे में गया। वहां पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। पैर मुड़े हुए थे, चूड़ियां टूटी पड़ीं थीं। चीभ कटी थी। मुहं से खून निकल रहा था। सूचना मिलते बजरिया और सीसामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार पांडेय भी पहुंचे। पुलिस ने मोहल्ले के करीब 10 घरों के सीसीटीवी चेक किए। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि करीब ढाई बजे पुलिस को पड़ोसी ने सूचना दी कि पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो सुनील कृष्ण मिश्रा बाहर बालकनी के पास थे। जबकि उनकी पत्नी प्रेमलता मिश्रा कमरे में अंदर बेड पर मृत अवस्था में थीं। जांच में पता चला कि प्रेमलता मिश्रा दोपहर करीब 2 बजे बालकनी में थीं। वह अपने पड़ोसियों से बात कर रही थीं। इसके बाद वह कमरे में चली गईं। फिर ढाई बजे उनके पति आए और उन्होंने देखा कि प्रेमलता मिश्रा का मर्डर हो गया। 30 मिनट में लूट और मर्डर दोनों हुए हैं। पुलिस जब पहुंची तो उस कमरे की लाइट बंद थी, जहां प्रेमलता मिश्रा की डेडबॉडी पड़ी थी। अगर कोई बदमाश आया तो वह लाइट बंद करके क्यों जाएगा? पति जब 2.30 बजे पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को भी सूचना नहीं दी, पुलिस को सूचना थर्ड पार्टी ने दी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। प्रेमलता मिश्रा के पति से भी मामले में पूछताछ की जाएगी। —————— ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी ने खुद को गोली मारी:सिर के चीथड़े उड़ गए, फेसबुक लाइव में बोला- 15 करोड़ का कर्जा है लखनऊ में एक रियल स्टेट कारोबारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह अपने दफ्तर में बैठा था। गार्ड को कोल्ड ड्रिंक लाने का बहाना बनाकर उसे बाहर भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर…

कानपुर में महिला की हत्या, जीभ काट दी:पति ने कहा- लूट के चक्कर में वारदात की; पड़ोसी बोले- इसी ने मारा
Related Posts
-
शुभांशु शुक्ला बने अंतरिक्ष में पहले भारतीय किसान:ISS पर मूंग-मेथी उगाकर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में खेती के नए दरवाजे खोल रहे
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर तैनात भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने 14-दिवसीय Axiom-4…
-
छांगुर बाबा बड़े स्तर पर कराने वाला था धर्मांतरण:बलरामपुर में बनवा रहा था डिग्री कॉलेज; मजार की 5 बीघा जमीन पर थी नजर
बलरामपुर में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा बड़े लेवल पर धर्मांतरण करने की प्लानिंग में था।…
-
ट्रम्प ने ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया:कहा- वहां फ्री इलेक्शन पर हमला हो रहा, पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो पर तुरंत मुकदमा खत्म करो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को ब्राजील से आयात होने वाले सामानों पर 50%…
-
मस्क की कंपनी को भारत में सभी मंजूरियां मिलीं:भारतीय मूल के सबीह खान बने एपल में COO; भारत में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू
कल की बड़ी खबर इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक जुड़ी रही। स्टारलिंक को भारत में…