हाल ही में वैज्ञानिकों ने धरती के जैसा दिखने वाला दूसरा ग्रह खोज निकाला है। इसका साइज भी धरती की तुलना में दोगुना है। वहीं एक शख्स ने मगरमच्छ से शादी की और फिर रस्म निभाने के लिए वेडिंग किस किया। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… मोरक्को की एक ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिकों ने NASA की सैटेलाइट की मदद से धरती के जैसा एक ‘सुपर अर्थ’ खोजा है। ये नया ग्रह धरती से करीब 154 लाइट ईयर दूर है। इसे TOI-1846 B नाम दिया गया है। इसका आकार भी धरती से दोगुना बड़ा और 4 गुना ज्यादा भारी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह पर पानी मिलने की संभावना है। इसकी उम्र 7.2 अरब साल आंकी गई है। वहीं इसे अपने सोलर सिस्टम के तारे का चक्कर पूरा करने में करीब 4 दिन लगते हैं। यहां का एक्सपेक्टेड टेम्प्रेचर 568.1 केल्विन है। पहले भी मिला था ‘सुपर-अर्थ’, जीवन की संभावना पता नहीं चली
इसी साल की शुरुआत में, वैज्ञानिकों ने हमारे सोलर सिस्टम के बाहर एक और ‘सुपर-अर्थ’ खोजा था। HD 20794 d नाम का यह एक्सोप्लैनेट (सोलर सिस्टम से बाहर के प्लेनेट) धरती के मास का छह गुना है। इसकी सतह पर भी पानी हो सकता है। यह 20 लाइट ईयर दूर है। साथ ही रहने लायक जोन में अपने तारे की चक्कर लगाता है। मेक्सिको के सदर्न राज्य में 230 साल पुरानी एक रस्म है, जिसमें मगरमच्छ से शादी कर वेडिंग किस किया जाता है। ऐसी ही एक शादी कुछ दिन पहले मेक्सिको में हुई, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा है। सैन पेड्रो शहर के मेयर डैनियल गुटिएरेज ने खास परंपरा के तहत एक मादा मगरमच्छ से शादी की। यह परंपरा, चोन्ताल और ह्वावे नाम के दो स्वदेशी समुदायों के बीच एकता का प्रतीक है। स्थानीय लोककथाओं के मुताबिक, चोन्ताल राजा (जिसको मेयर रिप्रजेंट करते हैं) ने ह्वावे राजकुमारी (जिसे मगरमच्छ के रूप में दर्शाया जाता है) से विवाह किया था। इसी विवाह ने दोनों समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को खत्म किया था। इस परंपरा को खास तौर पर अच्छी फसल, खूब बारिश और समृद्धि की कामना के लिए हर साल निभाया जाता है। दुनिया में लोग पैसे कमाने के लिए क्या-क्या नहीं करते, कोई दिन-रात काम करता है तो कोई ओवर टाइम। लेकिन जापान में 41 साल के शोजी मोरीमोटो बिना कुछ किए साल का 69 लाख कमा रहा है। इसका काम है, किराए पर बस लोगों के साथ रहना। हाल ही पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह सिर्फ साथ रहने के $80,000 (लगभग ₹69 लाख) कमाता हैं। इसने 2018 में ‘किराए पर आदमी’ के तौर पर काम करना शुरू किया था। तब से उसने 4 हजार से ज्यादा बार हायर किया जा चुका है। जापान में ऐसे ‘किराए पर इंसान’ की सर्विस नई नहीं है। लोग वहां दोस्त, बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड तक किराए पर लेते हैं। ये सर्विस काफी मशहूर हैं, क्योंकि जापानी लोग सामाजिक झिझक के चलते खुलकर बात करने की बजाय किसी को किराए पर लेना पसंद करते हैं। क्लाइंट क्यों कर रहे हैं हायर?
क्लाइंट मोरीमोटो को इमोशनल सपोर्ट देने वाले पार्टनर के तौर पर हायर करते हैं। इनका काम होता है सिर्फ क्लाइंट के बुरे अनुभवों को चुपचाप सुनना। मोरीमोटो एक भरोसेमंद शख्स की तरह काम करते हैं, जिसके साथ लोग अपने विचार शेयर कर सकते हैं। पहले वे 2-3 घंटे के सेशन के लिए करीब ₹5,400 से ₹16,200 चार्ज करते थे। अब क्लाइंट को अपनी इच्छा से पैसे देने देते हैं। हर साल उन्हें 1,000 रिक्वेस्ट मिलती हैं और अब काम में मजा आ रहा है। प्यार में कई जोड़े बच्चा पाने के लिए न जाने कितनी कोशिशें करते हैं। ऐसी ही एक कहानी है एक कपल की, जिन्होंने 18 साल तक बच्चा पाने की आस रखी, दुनिया भर के फर्टिलिटी सेंटर्स के चक्कर काटे। लेकिन बात नहीं बनी, क्योंकि पति को एजोस्पर्मिया नाम की रेयर कंडीशन थी। इसमें आदमी के स्पर्म न के बराबर होते हैं। हार न मानते हुए, ये कपल कोलंबिया यूनिवर्सिटी फर्टिलिटी सेंटर पहुंचा और एक बिल्कुल नया तरीका आजमाया। इस तकनीकी को STAR मेथड (Sperm Tracking and Recovery) कहते हैं। इसमें AI की मदद से ऐसे स्पर्म को ढूंढा जाता है, जो पहले कभी नहीं मिल पाए थे। फर्टिलिटी सेंटर के रिसर्चरों ने AI सिस्टम से सैंपल को जांचा. कमाल की बात ये है कि उन्हें तीन छिपे हुए स्पर्म मिल गए। इन स्पर्म का इस्तेमाल पत्नी के गर्भ में IVF के जरिए फर्टिलाइज करने में किया गया। अब STAR मेथड से प्रेग्नेंट होने वाली पहली महिला बन गईं। आम तौर पर बच्चे कई महीनों बाद चलना शुरू करते हैं, लेकिन चीन में 11 महीने का बच्चा जुआन स्केटबोर्ड पर स्केटिंग का रहा है। जुआन के माता-पिता ने बच्चे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वह पिछले दो महीने से बिना किसी सहारे के स्केटबोर्डिंग कर रहा है। जुआन के पिता, लियू डाओलोंग, खुद एक पूर्व स्नोबोर्डिंग एथलीट और चीन के राष्ट्रीय स्नोबोर्ड टीम के सदस्य रहे हैं। यही वजह थी कि उन्होंने अपने बेटे को 5 साल की उम्र से ही स्केटबोर्डिंग सिखाना शूर किया। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

खबर हटके-दूसरे ग्रह पर मिला पानी, धरती से दोगुना बड़ा:मगरमच्छ से शादी, किस भी किया; जानिए दिनभर की 5 रोचक खबरें
Related Posts
-
8 रुपए से 153 रुपए पहुंचा शेयर का भाव:राजस्थान में 2 कंपनियों के ठिकानों पर ED के छापे; 80 लाख कैश और लग्जरी गाड़ियां मिलीं
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने डेबॉक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और नेचुरो एग्रोटेक इंडिया लिमिटेड कंपनी…
-
पीयूष गोयल बोले-अमेरिका से डील तभी जब दोनों का फायदा:देशहित सबसे ऊपर; राहुल ने कहा-मोदी ट्रम्प की टैरिफ समयसीमा के आगे झुक जाएंगे
अमेरिका से ट्रेड डील पर जारी बातचीत के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष…
-
नेशनल हाईवे पर अब आधा टोल लगेगा:सरकार ने इसमें 50% की कटौती की, सवाल-जवाब में समझें ये नया बदलाव
सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में 50% तक की कटौती की है। यह…
-
खेमका की हत्या पर राहुल बोले- बिहार ‘क्राइम कैपिटल’ बना:भाजपा-नीतीश सरकार नाकाम, अपराध यहां न्यू नॉर्मल; दो दिन पहले कारोबारी को सरेआम गोली मारी थी
बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर राहुल गांधी ने…