ताजमहल के पीछे गंदगी से पर्यटक को आई उल्टी:सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, विदेशी पर्यटक बोली- यह रियल इंडिया है 

​आगरा में ताजमहल के पीछे की गंदगी देखकर विदेशी पर्यटक को उल्टी-पल्टी आने लगी। पर्यटक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि विदेशी पर्यटक अपने मुंह पर कपड़ा रखकर बमुश्किल अपनी उल्टी रोक रही है।
वीडियो कब का है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यह वीडियो ताजमहल के पीछे (दशहरा घाट) में गंदगी का है। वीडियो में एक महिला विदेशी पर्यटक ताजमहल के पीछे हैं। एक दूसरा व्यक्ति उससे पॉलिश भाषा (पोलैंड की राजभाषा) में पूछ रहा है कि कहां है ताजमहल, लेकिन वो जवाब देने की बजाय उल्टी रोकने की कोशिश कर रही है। देखिए तीन तस्वीरें महिला और पुरुष पर्यटक के बीच की बातचीत सवाल करने वाला व्यक्ति हंसता है। फिर वो पूछता है कि यहां हमारे लिए क्या है?(व्हॉट डू वी हैव हेयर) महिला जवाब देती है कि दिस इज रिअल इंडिया। फिर नाला, गंदगी वीडियो में दिखती है। ताजमहल के अंदर का हिस्सा दिखाया जाता है। फिर महिला पर्यटक कहती है कि इस स्टिंक्स, इट स्टिंक्स मोर दैन इन चेन्नई। फिर नदी में बहती गाय की डेडबॉडी भी दिखाई। फिर लिखा है कि यहां बहुत सुंदर सनसेट हो रहा है,लेकिन कूड़े के ढेर से दिख रहा है। तीन साल पहले भी वायरल हुई थी फोटो
तीन साल पहले मणिपुर की रहने वाली 11 साल की लिसिप्रिया कंगूजुम लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आगरा ताजमहल देखने आईं थी। यहां ताजमहल की खूबसूरती बयान करते अपने फोटो ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किए और जब वो दशहरा घाट पहुंची तो घाट पर प्लास्टिक की बोतलें और पॉलीथिन का ढेर लगा देख उन्हें बुरा लगा।
लिसिप्रिया ने हाथ में कागज का पोस्टर लेकर यमुना किनारे कचरे के साथ फोटो पोस्ट किया। पोस्टर में अंग्रेजी में लिखा था ‘बिहाइंड द ब्यूटी ऑफ ताजमहल इज प्लास्टिक पॉल्यूशन’ इसके साथ उन्होंने सैड इमोजी लगाकर लिखा ‘ताजमहल की खूबसूरती के पीछे’! धन्यवाद मनुष्य । ताजमहल देखने के दौरान आपने यह नजारा देखा होगा। आप कह सकते हैं कि यह बहुत प्रदूषित है, लेकिन आपके पॉलिथीन बैग का 1 टुकड़ा, एक साधारण प्लास्टिक की पानी की बोतल ने इस स्थिति का नेतृत्व किया, जब हर साल लाखों लोग आते हैं ।”
ट्विट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने 24 घंटे के अंदर पूरी गंदगी साफ कर वहां का नजारा ही बदल दिया था। इसे लेकर सरकार ने भी स्थानीय प्रशासन से जवाब मांगा था। ———————— ये खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जेठ-ससुर से इश्क, झांसी में सास की हत्या करने वाली बहू के सैकड़ों फालोवर, ससुर बोले- बहू को फांसी हो झांसी में सास की हत्या करने वाली पूजा जाटव मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। पति पर गोली चलवाने के बाद वह बॉयफ्रेंड कल्याण राजपूत के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। 6 साल पहले एक्सीडेंट में बॉयफ्रेंड की मौत के बाद पूजा उसके घर में रहने लगी। आरोप है कि उसने शादीशुदा जेठ संतोष राजपूत और ससुर को फंसाया। उन्हें प्रॉपर्टी बेचकर ग्वालियर में रहने के लिए राजी कर लिया। पढ़िए पूरी खबर 

Related Posts