हम ठाकुर जी को रोज यही दूध चढ़ाते थे। मेरे पति ने कहा, ये दूध मत लो…थूका हुआ है। हमें लगा हंसी कर रहे हैं। लेकिन वीडियो पूरा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मंत्र पढ़ा, फूंक मारा और थूक दिया। उसने दूध में नहीं, हमारे विश्वास पर थूका है। यह कहना है लव शुक्ला की पत्नी का। लखनऊ के गोमती नगर में इन्हीं के घर के सामने दूधिया डिब्बे में थूकता दिखा था। उसकी यह हरकत CCTV में कैद हो गई। दूधिया अपना नाम पप्पू बताता था, जबकि उसका असली नाम मोहम्मद शरीफ था। जिन घरों में वह दूध दे रहा था, वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।दैनिक भास्कर ने ग्राउंड जीरो पर जाकर दूध लेने वाले उस परिवार से मिला, जिनके घर के सामने दूधिया की करतूत CCTV में रिकॉर्ड हुई। पढ़िए रिपोर्ट…। 2 तस्वीरों में देखिए घिनौनी हरकत… अब पढ़िए पीड़ित और लोकल लोगों ने जो कहा… पहले दूध में थूका, फिर फूंक मारी गोमती नगर के विनय खंड में रहने वाले लव शुक्ला के घर सन्नाटा पसरा है। इन्हीं के घर के सामने दूधिया डिब्बे में थूकता दिखा था। इनके परिवार का हर सदस्य सकते में है। परेशानी और गुस्सा उनके चेहरों पर साफ नजर आ रहा। लव शुक्ला ने बताया- मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू उनके घर कई सालों से दूध दे रहा था। शरीफ मल्हौर का रहने वाला है। मोहल्ले के कई घरों में भी वह दूध की सप्लाई कर रहा था। शनिवार सुबह मैं CCTV चेक कर रहा था, तब वह दूध में थूकते हुए नजर आया। वह दूषित दूध हर दिन दे रहा था। उन्होंने शरीफ के खिलाफ गोमती नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठाकुरजी को यही दूध चढ़ाते थे लव शुक्ला की पत्नी पूनम ने कांपते स्वर में बताया- हम ठाकुर जी को रोज यही दूध चढ़ाते थे। मेरे पति ने कहा, ये दूध मत लो… थूका हुआ है। वीडियो देखा तो होश उड़ गए। हमने सोचा मजाक कर रहा होगा, लेकिन उसने मंत्र पढ़ा, फूंका और थूक दिया। पहले तो विश्वास नहीं हुआ, पर वीडियो पूरा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। यह इंसानी अपराध है विनय खंड निवासी राम नगीना शुक्ला ने बताया- पप्पू कई सालों से दूध देता था, अब असली नाम मोहम्मद शरीफ पता चला। हम उसे बार-बार समझाते थे कि गलत मत करना, लेकिन उसने समाज का विश्वास तोड़ा है। यह इंसानी अपराध है। अब ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। अब जानिए मामले में अब तक हुई कार्रवाई… हिंदू महासभा ने दर्ज कराई FIR, पुलिस ने की गिरफ्तारी अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। हिंदू महासभा के विजय प्रताप सिंह ने कहा- ये जिहादी मानसिकता का मामला है। धर्म विशेष को निशाना बनाने के लिए भोजन में अशुद्धता मिलाना सीधा हमला है। थाना पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य प्रभावित परिवारों से भी पूछताछ की जाएगी। दूध में थूकने वाले आरोपी का प्रोफाइल —————————- ये खबरें भी पढ़ें- थूकने के बाद फूंक मारकर दूध देने का VIDEO : लखनऊ की पॉश कॉलोनी में सालों से बेच रहा था, असली पहचान भी छिपाई, गिरफ्तार लखनऊ में दूध में थूकने का मामला सामने आया है। मामला पॉश एरिया गोमती नगर का है। यहां एक व्यक्ति दूध में थूक कर लोगों के घरों में सप्लाई कर रहा था। उसकी यह हरकत CCTV में कैद हो गई। आरोप है कि वह अपना नाम पप्पू बताता था, लेकिन CCTV आने के बाद उसका असली नाम मोहम्मद शरीफ पता चला। जिन घरों में वह दूध दे रहा था, वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। शनिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। (पूरी खबर पढ़िए)

‘दूधिए ने दूध में नहीं, हमारे विश्वास पर थूका’:लखनऊ में पीड़ित बोले-हम रोज दूध से ठाकुर जी को स्नान कराते थे
Related Posts
-
Renshaw plunders hundred but collapse costs Australia A
Half-centuries from Nuwanidu Fernando and Lasith Croospulle led the Sri Lanka A batting performance
-
Akash Deep sets India on course for series-levelling victory over England
Washington traps Stokes on the stroke of lunch on the fifth day with the visitors…
-
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- भाजपा सीसीटीवी से डरती है, विनेश फोगाट के जिले में बृजभूषण की एंट्री; हाथ पर शोहदे का नाम लिखकर सुसाइड
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अखिलेश के बयान को लेकर रही। उन्होंने डिप्टी सीएम…
-
भारत जल्द अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाएगा:US ने ऑटोमोबाइल और पार्ट्स पर 25% ड्यूटी लगाया है, इससे ₹24,710 करोड़ का एक्सपोर्ट खतरे में
भारत जल्द ही अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर सकता है। क्योंकि, अमेरिका…