छतरपुर में 60 वर्षीय पुजारी पर मंदिर में दो बच्चियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। बच्चियों के परिजन जब मंदिर पहुंचे तो पुजारी ने त्रिशूल से हमला करने की कोशिश की। लोगों ने उसे पीट दिया। शुक्रवार देर रात परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो का केस आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। घटना गढ़ीमलहरा की है। नाबालिग बहनों के परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी भागवत शरण दुबे गांव के महाकाल आश्रम मंदिर का पुजारी है। वह ऊजरा का रहने वाला है और पिछले 4 साल से आश्रम में रह रहा है। गुरुवार को 5 और 6 साल की चचेरी बहनें घर जा रही थीं। इसी दौरान पुजारी प्रसाद देने के बहाने दोनों को मंदिर के अंदर ले गया। बच्चियों ने घर आकर परिजनों को बताया। पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है पुजारी
पहली बार जब पुजारी ने वारदात को अंजाम दिया तो परिजन उसे समझाने पहुंचे थे। इसके बाद दूसरी बार लोगों ने उसे गांव से भगाने का निर्णय लिया। उसे मंदिर से जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गया। गुरुवार को तीसरी बार पुजारी ने बच्चियों के साथ गलत काम किया। इसके बाद पुलिस से उसकी शिकायत की गई। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया, पुजारी भागवत शरण दुबे ने बच्चियों को प्रसाद देने के बहाने बुलाया। इसके बाद उनसे अश्लील हरकत की। एक बच्ची के प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट दिया। शिकायत के बाद बच्चियों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार रात अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं मिली। आज बच्चियों की एमएलसी कराई जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चियों के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान हैं।

पुजारी ने मंदिर में दो बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म:छतरपुर में परिजन पर त्रिशूल से हमला करने दौड़ा, लोगों ने कर दी पिटाई
Related Posts
-
’Don’t get too caught up in every innings’ – Cummins urges Konstas to look big picture
Australia look set to be unchanged again in Jamaica despite Konstas’ struggles at the top…
-
देश में गरीबी की दर 16.2% से घटकर 2.3% हुई:2011 से 17.1 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, भारत चौथा सबसे समान समाज वाला देश
भारत दुनिया का चौथा सबसे समान समाज वाला देश बन गया है। इसका मतलब यह…
-
6 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट:प्रदेश की तरफ लौट रहा मानसून; अब तक 22% ज्यादा बारिश हो चुकी
हरियाणा के 6 जिलों में आज (7 जुलाई) तेज बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़…
-
हरियाणा में 80वें बर्थडे पर 10 हजार फीट से डाइविंग:रिटायर लेडी प्रोफेसर ने 260 किमी/घंटे की रफ्तार से लगाया जंप, बेटे ने इच्छा पूरी की
हरियाणा के नारनौल में संस्कृत की रिटायर लेडी प्रोफेसर डॉ. श्रद्धा चौहान ने अपने 80वें…