यूपी की आस्था बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट:बागपत की बेटी को मिला ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’, पिता नवोदय विद्यालय में टीचर 

​यूपी के बागपत की बेटी आस्था पूनिया में भारतीय नौ सेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनी। आस्था पूनिया को विंग्स ऑफ गोल्ड सम्मान दिया गया। अब वह भारतीय नौसेना की लड़ाकू विमानों की पायलट बन गई हैं। आस्था के माता-पिता सरकारी टीचर हैं। परिवार में एक छोटा भाई भी है। फैमिली पिछले 12 साल से मेरठ में रह रही है। शुरुआत से ही आस्था का सपना भारतीय नौसेना में जाने का था। राजस्थान से की थी डिफेंस की तैयारी आस्था के पिता अरुण पूनिया मेरठ के सरधना स्थित नवोदय विद्यालय में अध्यापक हैं। मां संयोगिता चौधरी भी प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षिका हैं। छोटा भाई अनमोल अभी पढ़ाई कर रहा है। आस्था ने मेरठ से ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद राजस्थान में रहकर डिफेंस की तैयारी की थी। 3 जुलाई को मिली उपलब्धि
3 जुलाई को बिशाखापत्तनम में स्थित आईएनएस डेगा में द्वितीय बेसिक हाक कन्वर्जन कोर्स का समापन हुआ, जिसमें आस्था को विंग्स ऑफ गोल्ड सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें रियर एडमिरल जनक बेवली ने सौंपा। यह सम्मान सिर्फ नौसेना के लड़ाकू विमानों के पायलटों को प्राप्त होता है। एक साल पहले हुआ था चयन
पिता अरुण पूनिया ने बताया- आस्था ने इंटरमीडिएट के बाद से ही डिफेंस की तैयारी शुरू कर दी थी। वह बचपन से ही नौ सेना में जाना चाहती थी। एक साल पहले उसका चयन नौ सेना में ऑफिसर ग्रेड पर हुआ था। इसके बाद उसने फाइटर पायलट बनने के लिए अटैचमेंट कोर्स किया। बागपत से ही मैट्रिक और इंटर किया
आस्था की शुरुआती पढ़ाई बागपत से हुई थी। मैट्रिक गिरधारी लाल पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट एसडी पब्लिक स्कूल से किया था। 12वीं के बाद दो साल पहले नौसेना के लिए आवेदन किया था। परिजन बोले- हमें अपनी बेटी पर गर्व
मां संयोगिता चौधरी का कहना है- बच्चों का सपना पूरा करना ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है। आस्था ने अपनी मेहनत से यह साबित किया कि लड़की भी किसी से कम नहीं है। चाचा अजय पूनिया और विकास पूनिया ने बताया- यह हमारे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है। हम सभी आस्था की सफलता से बहुत खुश हैं। वहीं आस्था के नाना नाना राजेंद्र सिंह और जयकरण सिंह ने भी ननिहाल में इस खुशी को धूमधाम से मनाया। दादा बोले- बचपन में हवाई जहाज देखकर बोलती थी, ‘मैं भी उड़ाउंगी’ आस्था के दादा बुद्ध प्रकाश चौधरी ने बताया- आस्था शुरुआत से ही बड़ी होनहार थी। गांव आती थी तो मुझसे सेना के बारे में पूछती थी। बचपन में जब आसमान में हवाई जहाज उड़ते हुए देखती थी तो बोलती थी- दादू… एक दिन मैं भी जहाज उड़ाउंगी। आज उसने अपना सपना साकार कर लिया। ‘लड़कियां कभी खुद को कमतर न समझें’
आस्था ने कहा- लड़कियों को खुद को कभी कमतर नहीं आंकना चाहिए। अगर इरादा मजबूत हो तो हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। ————————— ये खबर भी पढ़िए… बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकराई, दूल्हे समेत 8 मौत:संभल में गाड़ी के दरवाजे काटकर निकाले शव, 2 किमी दूर जा रही थी बारात संभल में शुक्रवार की शाम भीषण हादसा हुआ। यहां बारात ले जा रही बोलेरो बेकाबू होकर एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने गाड़ी के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला। लेकिन दूल्हा, उसकी भाभी समेत 5 की मौत हो चुकी थी। जबकि दूल्हे की बहन समेत 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 2 घायल हैं। दोनों की हालत नाजुक है। उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 

Related Posts