सीवान में 3 लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर:एक को गोली मारी, 2 को तलवार से काटा, पटना-सीवान मेन रोड जाम 

सीवान में शुक्रवार को 2 भाइयों में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। एक की गोली मारकर हत्या हुई है। 2 लोगों को तलवार के काटा गया है। बताया जा रहा है कि परिवार में चिमनी को लेकर विवाद था। दोनों पक्ष उस पर दावा कर रहे थे। इसे लेकर सुबह दोनों के बीच फायरिंग हुई। इसके बाद शाम में मामला बिगड़ा और फिर फायरिंग शुरू हुई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोगों की हालत गंभीर है। बसंतपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक पर ये गोलीबारी हुई है। मृतकों में मुन्ना सिंह और कन्हैया सिंह की पहचान हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर रख दिया। उन्होंने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। मौके पर लोग इतने उग्र हैं कि पुलिस भी अभी जाने से डर रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… 

Related Posts