हिमाचल-उत्तराखंड में दो हफ्ते में 45 लोगों की मौत:37 लापता; MP के 27 जिलों में तेज बारिश, जबलपुर-मंडला NH पर लैंडस्लाइड 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी घटनाओं बीते दो हफ्ते में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, एक्सीडेंट, बाढ़ में 43 लोगों की जान गई। 37 लोग अब भी लापता हैं। राज्य की 280 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड के भीमताल में 3 जुलाई को एयरफोर्स के 2 जवान डूबे थे। यहां भी 100 सड़कें बंद हैं। चारधाम यात्रा बाधित है। कई गांवों में खाने-पीने के सामान की कमी हो गई है। मध्य प्रदेश के 27 जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडल में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा गया। राजस्थान के जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बारिश हुई। दूसरी तरफ श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। इसके कारण गर्मी और उमस रही। ओडिशा के भुवनेश्वर के तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थानीय मौसम कार्यालय ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें शनिवार से मंगलवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्यों से बारिश की 5 तस्वीरें… 

Related Posts