चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज (5 जुलाई) हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह शामिल हैं। अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। अगले 4 दिन लगातार बारिश आएगी। IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक 86.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। आमतौर पर इतनी अवधि में 68 मिलीमीटर बारिश होती है। इसका मतलब है कि राज्य में सामान्य से 27% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस बार मानसून सामान्य से 5 दिन पहले हरियाणा में आ गया था और अब पूरे राज्य में फैल गया है। शुक्रवार को 12 जिलों हिसार, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और महेंद्रगढ़ में बारिश हुई सोनीपत में जलभराव के कारण खेल मंत्री को जूते तक उतारने पड़े।। पिछले कई दिनों से बारिश होने का सिलसिला जारी है, जिसके कारण तापमान भी 40 डिग्री से नीचे पहुंचा हुआ है। महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहा
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ में 3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट कुरुक्षेत्र में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद कुरुक्षेत्र का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 3 कैसे रहेगा मौसम

हरियाणा के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट:अगले 4 दिन मौसम खराब रहेगा, अब तक 27% ज्यादा बरसा पानी
Related Posts
-
Sciver-Brunt out of remainder of T20I series, Bouchier called up
The ECB expects Nat Sciver-Brunt, who has a groin injury, to recover in time for…
-
लखनऊ में थूककर दूध सप्लाई करने वाले का CCTV:सालों से दूध बेचने वाला पप्पू निकला मोहम्मद शरीफ, हिंदू संगठनों में आक्रोश
लखनऊ में एक दूधिया की घिनौनी हरकत CCTV में कैद हुई है। वह घर की…
-
यूपी की बड़ी खबरें:सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ NBW जारी, फर्जी लाइसेंस के मामले में चल रहे थे गैर हाजिर
गोरखपुर कोर्ट ने सपा सांसद रामभुआल निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।…
-
मंच पर दम घुटने लगा, मैं खुद धक्का मारकर हटा:अखिलेश के सामने धकियाए गए आलमबदी बोले- यह लोगों को अपमान दिख रहा
जितनी इज्जत मुझे मुलायम सिंह यादव देते थे उतनी ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी…