तेलंगाना की दवा फैक्ट्री धमाके में मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को बढ़कर 40 हो गया। संगारेड्डी जिले में 30 जून को हुए धमाके में फैक्ट्री से 31 शव बरामद हुए थे। जिले के एडिश्नल कलेक्टर चंद्रशेखर बडुगु ने बताया कि 19 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि लापता हुए नौ लोगों की तलाश जारी है। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ था। विस्फोट फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा की थी। हादसे के बाद की तस्वीरें… धमाके से मजदूर कई मीटर दूर जा गिरे
एक मजदूर ने बताया कि वह 30 जून की सुबह 7 बजे नाइट शिफ्ट पूरी करके बाहर निकला था। सुबह की शिफ्ट का स्टाफ अंदर आ चुका था। धमाका करीब 8 बजे हुआ। शिफ्ट शुरू होने पर मोबाइल जमा हो जाता है, इस वजह अंदर काम कर रहे लोगों की कोई खबर नहीं मिल पाई। एक मजदूर के परिवार की महिला ने बताया कि उनके परिवार के चार लोग फैक्ट्री में काम करते हैं। इनमें उनका बेटा, दामाद, जेठ और देवर शामिल हैं। इनमें से तीन सुबह की शिफ्ट में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। विस्फोट की वजह से रिएक्टर यूनिट तबाह हो गई है। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकतर मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एक शिफ्ट में 60 से ज्यादा मजदूर और 40 अन्य लोगों का स्टाफ काम करता है। ——————————————————- फैक्ट्री में ब्लास्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… UP के अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका; 4 महिलाओं की मौत, 9 झुलसे अमरोहा की एक पटाखा फैक्ट्री में 16 जून की दोपहर करीब 12.30 बजे हुए ब्लास्ट में 4 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की नौकरी का पहला ही दिन था। हादसे में नौ अन्य लोग घायल भी हुए। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल लड़कियां पगडंडी पर बैठी तड़पती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री धमाका- मौत का आंकड़ा 40 हुआ:9 अभी भी लापता, 19 का इलाज जारी; फैक्ट्री से 31 शव बरामद हुए थे
Related Posts
-
Renshaw plunders hundred but collapse costs Australia A
Half-centuries from Nuwanidu Fernando and Lasith Croospulle led the Sri Lanka A batting performance
-
Akash Deep sets India on course for series-levelling victory over England
Washington traps Stokes on the stroke of lunch on the fifth day with the visitors…
-
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- भाजपा सीसीटीवी से डरती है, विनेश फोगाट के जिले में बृजभूषण की एंट्री; हाथ पर शोहदे का नाम लिखकर सुसाइड
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अखिलेश के बयान को लेकर रही। उन्होंने डिप्टी सीएम…
-
भारत जल्द अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाएगा:US ने ऑटोमोबाइल और पार्ट्स पर 25% ड्यूटी लगाया है, इससे ₹24,710 करोड़ का एक्सपोर्ट खतरे में
भारत जल्द ही अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर सकता है। क्योंकि, अमेरिका…