ताजमहल के पीछे फैली गंदगी का पोलैंड के टूरिस्ट ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। इसमें गंदगी के बीच एक महिला टूरिस्ट मुंह पर कपड़ा रखे दिखी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर लिखा- भाजपा के राज में गंदगी का साम्राज्य है। इस पोस्ट के सामने आते ही नगर निगम की टीमों ने ताजमहल के पीछे के हिस्से पर 3 घंटे अभियान चलाया। पूरा एरिया से कूड़ा हटाया गया। हालांकि, इसके बाद वीडियो में दिख रही गंदगी पर नगर निगम ने दावा किया- ये वीडियो पुराना है, बस वायरल 3 जुलाई को किया गया। ये पहला मामला नहीं है, जब ताजमहल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा हो। इससे पहले बारिश में दीवारों पर उगे पेड़ और गुंबद से रिसते बारिश के पानी की वजह से सवाल उठे हैं। हकीकत में हालात कैसे हैं, इनको समझने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ताजमहल पहुंची। पीछे के हिस्से में जहां का वीडियो वायरल किया गया, वहां के हालात देखे। पढ़िए रिपोर्ट… पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिखा… टूरिस्ट पूछता है- हमारे लिए क्या है? महिला कहती है- रियल इंडिया
3 जुलाई को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें 3 विदेशी टूरिस्ट दिख रहे हैं। 2 महिलाएं और 1 पुरुष। यह वीडियो ताजमहल के पीछे का है। एक दूसरा व्यक्ति उससे पॉलिश भाषा (पोलैंड की राजभाषा) में पूछ रहा है कि कहां है ताजमहल, लेकिन वो महिला जवाब देने की बजाय उल्टी रोकने की कोशिश कर रही है। सवाल करने वाला व्यक्ति हंसता है, फिर वो पूछता है कि यहां हमारे लिए क्या है? महिला जवाब देती है कि रिअल इंडिया। फिर नाला, गंदगी वीडियो में दिखाती है। ताजमहल के अंदर का हिस्सा दिखाया जाता है। फिर महिला पर्यटक कहती है कि इस स्टिंक्स, इट स्टिंक्स मोर दैन इन चेन्नई। फिर नदी में बहती गाय की डेडबॉडी भी दिखाई। फिर लिखा है कि यहां बहुत सुंदर सनसेट हो रहा है, लेकिन कूड़े के ढेर से दिख रहा है। अब 5 जुलाई की स्थिति जानिए भास्कर टीम पहुंची, तब टीम सफाई करती दिखी
शनिवार यानी 5 जुलाई को दैनिक भास्कर एप की टीम यमुना टेनरी पहुंची, जहां से वीडियो बनाया गया है। यहां के लिए दशहरा घाट की तरफ जाने वाले रास्ते से ही एक और रास्ता निकलता है। यह बिल्कुल यमुना किनारे है। एक पुरानी इमारत भी बनी हुई है, एक बंद फैक्ट्री है। यहीं से जंगल के बीच में से होते हुए यमुना किनारे पहुंचा जाता है। जैसे ही इस रास्ते पर आगे बढ़े तो नगर निगम की एक टीम नाले में सफाई करते हुए दिखी। सफाई कर्मचारी नाले में उतरकर नाले से गंदगी निकाल रहे थे। इससे आगे बढ़ने पर यमुना टेनरी के रास्ते से नगर निगम की टीम सफाई कर वापस लौटते हुए दिखी। एक व्यक्ति ने बताया कि आज यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। गंदगी बह गई है। अब सफाई की 2 तस्वीर देखिए नदी का पानी बढ़ा, नाले के अंदर जा रहा था पानी
यमुना नदी के किनारे पहुंचने पर देखा कि यमुना का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। पानी नाले के अंदर तक जा रहा था। गंदगी को बैक मार रहा था। पानी के साथ ही पौधे बहते हुए आ रहे थे। दूर-दूर तक यमुना की धारा दिख रही थी। इस जगह तक पहुंचने के लिए जंगल के बीच से एक पगडंडी से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें दोनों तरफ घने पेड़-पौधे हैं। 7 महीने पहले NGT ने 58 करोड़ का जुर्माना लगाया
तमाम कोशिशों के बावजूद यमुना में नालों का गंदा पानी जाने से नहीं रोका जा सका है। 90 में से अभी भी 61 नाले ऐसे हैं, जिनका गंदा पानी सीधे यमुना में जा रहा है। 29 नालों को टेप करके गंदे पानी को STP में शोधित किया जा रहा है। इनमें से 21 नाले पूरी तरह से टेप्ड हैं और 8 नाले आंशिक टेप्ड हैं। 90 नालों से 286 MLD गंदा पानी निकलता है। 61 नालों में से 23 नाले टेप्ड करने का कार्य नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कराया जा रहा है। शेष नालों को टैपिंग करने के लिए बजट का आकलन कर शासन को भेज दिया गया है। 7 महीने पहले NGT ने नालों से गंदी हो रही यमुना पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम पर 58 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया था। अब जानिए अखिलेश ने क्या लिखा… आगरा स्वच्छता सर्वेक्षण में 16 से 85वीं रैंक पर आया
चार साल के स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा की रैंकिंग 16 से लुढ़क कर 85 पर आ गई है। इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन उससे पहले आगरा नगर निगम ने सफाई पर खर्च होने वाला बजट इन चार सालों में ढाई गुना बढ़ा दिया है। खास तौर पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए बीते साल के मुकाबले 35 करोड़ से बढ़ाकर दोगुना यानी 70 करोड़ रुपए का बजट कर दिया गया है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी खर्च 17 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपए कर दिया है। साल 2020-21 में देश में स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा नगर निगम की रैंकिंग 16वीं थी। तब आगरा नगर निगम 172.54 करोड़ रुपए सालाना सफाई पर खर्च कर रहा था। अब आगरा नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग देश में 85वीं है। इस साल के लिए नगर निगम ने 405.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। बीते साल 20 करोड़ रुपए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए स्वीकृत किए थे। इस बार बजट साढ़े तीन गुना बढ़ाकर 70 करोड़ रुपए कर दिया है। अब अधिकारियों की बात नगर आयुक्त ने कहा- वीडियो पुराना लग रहा
वीडियो में दिख रही गंदगी के बारे में जब नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल से बात की गई, उनका कहना था कि यह वीडियो पुराना लग रहा है। वर्तमान में यमुना नदी का प्रवाह तेज है। वर्तमान समय में तेज बारिश होने के कारण यमुना नदी से लगे तटीय क्षेत्रों में लगे पेड़/पौधे प्रवाह के साथ बह जाते हैं। वीडियो में यमुना नदी के प्रवाह में जिसे गंदगी बताया जा रहा है, वह धारा के साथ आए पेड़/पौधे हैं। सफाई प्रभारी बोले- कोई फिक्स बजट नहीं
नगर निगम में सफाई अभियान के प्रभारी डॉ. संजीव वर्मा का कहना है कि घाटों की सफाई के लिए कोई फिक्स बजट नहीं है। लेकिन घाटों की नियमित सफाई होती है। शहर में लगभग 4200 सफाई कर्मचारी हैं, जिन्हें रोस्टर पर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाता है। दशहरा घाट, हाथी घाट, बल्केश्वर घाट पर बाउंसर भी तैनात किए गए थे, जिससे लोग गंदगी न करें। धोबी कपड़े न धोएं। देश में सबसे ज्यादा कमाई वाला स्मारक
ताजमहल ने 2023-2024 में टिकटों की बिक्री से 98 करोड़ रुपए की कमाई की है। पिछले 5 वर्षों में यह आंकड़ा 297 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। साथ ही यह भारत के सबसे अधिक कमाई करने वाले स्मारकों में से एक है। वित्त वर्ष 2023-2024 में 67 लाख 80 हजार पर्यटक यहां पर आए थे। पिछले 5 सालों में इतने आए विदेशी टूरिस्ट ———————— ये खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड की मौत के बाद जेठ-ससुर से इश्क, झांसी में सास की हत्या करने वाली बहू के सैकड़ों फालोवर, ससुर बोले- बहू को फांसी हो झांसी में सास की हत्या करने वाली पूजा जाटव मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। पति पर गोली चलवाने के बाद वह बॉयफ्रेंड कल्याण राजपूत के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। 6 साल पहले एक्सीडेंट में बॉयफ्रेंड की मौत के बाद पूजा उसके घर में रहने लगी। आरोप है कि उसने शादीशुदा जेठ संतोष राजपूत और ससुर को फंसाया। उन्हें प्रॉपर्टी बेचकर ग्वालियर में रहने के लिए राजी कर लिया। पढ़िए पूरी खबर

ताजमहल के पीछे गंदगी के VIDEO के बाद सफाई:नगर निगम ने कहा- ये पुरानी फुटेज, अखिलेश ने लिखा- भाजपा राज में गंदगी का साम्राज्य
Related Posts
-
Emma Lamb’s unbeaten fifty steers Lancashire to victory
Alana King helps tie down stuttering Birmingham innings as hosts win again
-
Batters fire before rain-hit match is tied
Phoebe Franklin, Kira Chathli share unbroken stand of 72 off 35 before Lauren Winfield-Hill’s quick…
-
Gorvin, Leonard skittle Kent to set up comfortable victory
Aggressive cameos with the bat seal Glamorgan points – and NRR boost – inside 12…
-
Anuerin Donald gives Falcons lift-off in successful 201 chase
Derbyshire get home comfortably to significantly dent Yorkshire’s quarter-final prospects