हम ठाकुर जी को रोज यही दूध चढ़ाते थे। मेरे पति ने कहा, ये दूध मत लो…थूका हुआ है। हमें लगा हंसी कर रहे हैं। लेकिन वीडियो पूरा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मंत्र पढ़ा, फूंक मारा और थूक दिया। उसने दूध में नहीं, हमारे विश्वास पर थूका है। यह कहना है लव शुक्ला की पत्नी का। लखनऊ के गोमती नगर में इन्हीं के घर के सामने दूधिया डिब्बे में थूकता दिखा था। उसकी यह हरकत CCTV में कैद हो गई। दूधिया अपना नाम पप्पू बताता था, जबकि उसका असली नाम मोहम्मद शरीफ था। जिन घरों में वह दूध दे रहा था, वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।दैनिक भास्कर ने ग्राउंड जीरो पर जाकर दूध लेने वाले उस परिवार से मिला, जिनके घर के सामने दूधिया की करतूत CCTV में रिकॉर्ड हुई। पढ़िए रिपोर्ट…। 2 तस्वीरों में देखिए घिनौनी हरकत… अब पढ़िए पीड़ित और लोकल लोगों ने जो कहा… पहले दूध में थूका, फिर फूंक मारी गोमती नगर के विनय खंड में रहने वाले लव शुक्ला के घर सन्नाटा पसरा है। इन्हीं के घर के सामने दूधिया डिब्बे में थूकता दिखा था। इनके परिवार का हर सदस्य सकते में है। परेशानी और गुस्सा उनके चेहरों पर साफ नजर आ रहा। लव शुक्ला ने बताया- मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू उनके घर कई सालों से दूध दे रहा था। शरीफ मल्हौर का रहने वाला है। मोहल्ले के कई घरों में भी वह दूध की सप्लाई कर रहा था। शनिवार सुबह मैं CCTV चेक कर रहा था, तब वह दूध में थूकते हुए नजर आया। वह दूषित दूध हर दिन दे रहा था। उन्होंने शरीफ के खिलाफ गोमती नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठाकुरजी को यही दूध चढ़ाते थे लव शुक्ला की पत्नी पूनम ने कांपते स्वर में बताया- हम ठाकुर जी को रोज यही दूध चढ़ाते थे। मेरे पति ने कहा, ये दूध मत लो… थूका हुआ है। वीडियो देखा तो होश उड़ गए। हमने सोचा मजाक कर रहा होगा, लेकिन उसने मंत्र पढ़ा, फूंका और थूक दिया। पहले तो विश्वास नहीं हुआ, पर वीडियो पूरा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। यह इंसानी अपराध है विनय खंड निवासी राम नगीना शुक्ला ने बताया- पप्पू कई सालों से दूध देता था, अब असली नाम मोहम्मद शरीफ पता चला। हम उसे बार-बार समझाते थे कि गलत मत करना, लेकिन उसने समाज का विश्वास तोड़ा है। यह इंसानी अपराध है। अब ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। अब जानिए मामले में अब तक हुई कार्रवाई… हिंदू महासभा ने दर्ज कराई FIR, पुलिस ने की गिरफ्तारी अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। हिंदू महासभा के विजय प्रताप सिंह ने कहा- ये जिहादी मानसिकता का मामला है। धर्म विशेष को निशाना बनाने के लिए भोजन में अशुद्धता मिलाना सीधा हमला है। थाना पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य प्रभावित परिवारों से भी पूछताछ की जाएगी। दूध में थूकने वाले आरोपी का प्रोफाइल —————————- ये खबरें भी पढ़ें- थूकने के बाद फूंक मारकर दूध देने का VIDEO : लखनऊ की पॉश कॉलोनी में सालों से बेच रहा था, असली पहचान भी छिपाई, गिरफ्तार लखनऊ में दूध में थूकने का मामला सामने आया है। मामला पॉश एरिया गोमती नगर का है। यहां एक व्यक्ति दूध में थूक कर लोगों के घरों में सप्लाई कर रहा था। उसकी यह हरकत CCTV में कैद हो गई। आरोप है कि वह अपना नाम पप्पू बताता था, लेकिन CCTV आने के बाद उसका असली नाम मोहम्मद शरीफ पता चला। जिन घरों में वह दूध दे रहा था, वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। शनिवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। (पूरी खबर पढ़िए)

‘दूधिए ने दूध में नहीं, हमारे विश्वास पर थूका’:लखनऊ में पीड़ित बोले-हम रोज दूध से ठाकुर जी को स्नान कराते थे
Related Posts
-
Shubman Gill: Akash bowled with so much heart
India captain confirms the return of Jasprit Bumrah for the third Test at Lord’s
-
यूपी में माध्यमिक शिक्षक करेंगे बड़ा आंदोलन:31 जुलाई को सभी जिलों में करेंगे प्रदर्शन, ऑनलाइन अटेंडेंस और ट्रांसफर को लेकर कर रहे विरोध
यूपी के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अब बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है। शिक्षकों में…
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान:सीएम योगी बोले-एक दिन में लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान 5 जून 2025…
-
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने सास को घसीट-घसीट कर पीटा, VIDEO:गाजियाबाद में ससुर बोले- मुझे चाकू लेकर दौड़ाया; पिता दरोगा इसलिए धमकाती है
गाजियाबाद में एक साफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने अपनी सास को जमकर पीटा। बहू और सास…