हरियाणा के 6 जिलों में आज (7 जुलाई) तेज बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा बचे 16 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 24 जून को मानसून की एंट्री के बाद 90.7MM बारिश हो चुकी है। जो सामान्य तौर पर 74.4MM के मुकाबले 22% ज्यादा है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। कल, रविवार (6 जुलाई) को कैथल, अंबाला और यमुनानगर में बारिश हुई। जिससे प्रदेश के औसतन तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में तेज बारिश की संभावना क्यों
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक पिछले 3-4 दिनों से मानसून टर्फ दक्षिण की ओर चली गई थी। जिस वजह से मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान व गुजरात में बारिश हुई। वहीं हरियाणा में बारिश एकदम से कम हो गइ। मगर, अब मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बढ़ रही है। यह उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी की से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने की संभावना है। जिसके बाद प्रदेश में दस जुलाई तक मौसम में बदलाव होता रहेगा। इस दौरान बारिश के आसार बने हुए हैं। कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। इससे वातावरण में नमी ज्यादा रहेगी और तापमान में गिरावट आएगी। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल में 3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 3 दिन कैसे रहेगा मौसम

6 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट:प्रदेश की तरफ लौट रहा मानसून; अब तक 22% ज्यादा बारिश हो चुकी
Related Posts
-
Sanjog Gupta named new ICC chief executive
Sanjog Gupta, currently the CEO, sports and live experiences at JioStar, replaces Geoff Allardice, who…
-
Rain in the way as Bangladesh look for first ODI series win in Sri Lanka
Both teams will be looking to make the best of the batting-friendly conditions in Pallekele,…
-
देश में गरीबी की दर 16.2% से घटकर 2.3% हुई:2011 से 17.1 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, भारत चौथा सबसे समान समाज वाला देश
भारत दुनिया का चौथा सबसे समान समाज वाला देश बन गया है। इसका मतलब यह…
-
चंडीगढ़ अदालत ने प्रीति जिंटा की याचिका पर लगाई रोक:पंजाब किंग्स बोर्ड के फैसलों पर असर, निचली अदालत ने की अपील खारिज
आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा को चंडीगढ़ की अदालत से…